Download App Now Register Now

मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

कोटा. शहर के उधोगनगर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीज एरिया में एक फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर मशीन की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एमबीएस की मोर्चरी पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाइश की लेकिन परिजन आर्थिक सहायता की मांग पर अड़ गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शांत हुए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक दिनेश सुमन छावनी, रामचंद्रपुरा का निवासी था। और कोटा इलेक्ट्रोड फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। मृतक के छोटे भाई रवि ने बताया कि दिनेश पिछले 7 साल से फैक्ट्री में काम करता था। पिछले 2 साल वो भी दिनेश के साथ फैक्ट्री में काम करने लगा था। बुधवार दोपहर 1 बजे उसका भाई दिनेश वेल्डिंग वायर बनाने वाली मशीन पर काम कर रहा था। जबकि वो नीचे काम कर रहा था।अचानक दिनेश का हाथ मशीन में आ गया। उसने मशीन कर नीचे लगा इमरजेंसी बटन दबाने की कोशिश की, लेकिन मशीन में इमरजेंसी बटन ही नहीं था। वो तुरंत 50 मीटर दूर भागकर गया और मशीन बंद की। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। देर रात उसने दम तोड़ दिया। रवि ने बताया कि मशीन के इमरजेंसी बटन के खराब होने के बारे में संचालक को शिकायत दी थी। लेकिन उसपर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा उसके भाई की मौत हो गई। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |