Download App Now Register Now

बजरी खनन की लड़ाई में युवक का मर्डर

जोधपुर. राजस्थान में बजरी माफियाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई बढ़ती जा रही है। अवैध खनन को लेकर बजरी माफियाओं का गुट तैयार हो गया। इसी वर्चस्व की लड़ाई में गुरुवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। इससे पहले 10 से ज्यादा लोगों ने सरिया से हमला कर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद हॉस्पिटल लाया गया तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामला जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र में रात 12 बजे का है। जाानकारी के अनुसार मृतक धुंधाड़ाा निवासी ओमाराम (34) क्षेत्र में लूणी नदी से बजरी खनन से जुड़ा हुआ था। इसी क्षेत्र में दूसरा गुट भी बजरी खनन से जुड़ा है। ओमाराम के बहनोई भीमाराम ने बताया कि कल देर रात ओमाराम समुजा से धुंधाड़ा के बीच में आ रहा था। इस दौरान लूणी नदी पर बने पुल से थोड़ा पहले कुछ लोगों ने उसकी स्कॉर्पियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो रूकी तो दूसरे वाहनों में सवार सोहनराम, मेमराज, सतपाल व पप्पूसिंह सारण सहित करीब 10 से ज्यादा लोग नीचे उतरे और ओमाराम पर हमाल कर दिया। इस दौराम ओमाराम बदमाशों ने सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में ओमाराम बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल लेकर आए लेकिन बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। ओमाराम के परिजन बेंगलुरु रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे जोधपुर के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा मॉर्च्युरी के बाहर अन्य रिश्तेदार समेत समाज के लोग भी शामिल हो गए है। एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |