Download App Now Register Now

पिता ने नाबालिग बेटी को 3 लाख में बेचा

जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर नाबालिग को बेचने का मामला सामने आया है। सौतले पिता ने ही 14 साल की बेटी का सौदा कर डाला। उसने 3 लाख रुपए लेकर दोगुनी उम्र के व्यक्ति से उसका बाल विवाह करवा दिया। इधर, पति लगातार 9 महीने तक उसके साथ रेप करता रहा। जब वह मना करती तो पिटाई कर देता। मामला जयपुर के जवाहर सर्किल थाने का है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे उन्हें एक नाबालिग के बदहवास हालात में जवाहर सर्किल पर पड़े होने की जानकारी मिली थी। जब उसकी काउंसलिंग कराई गई तो उसने चौंकाने वाली जानकारी दी। उसने बताया कि वह अपने पति के चुंगल से भागकर यहां आई है। काउंसलिंग में नाबालिग ने बताया- वह धौलपुर की रहने वाली है। उसकी 14 साल की उम्र है और 10वीं तक पढ़ी है। उसकी मम्मी के निधन के बाद उसका सौतेला पिता उसे प्रताड़ित करने लगा। उसे बोझ बताने लगा। ऐसा काफी समय तक चला। वह आगे पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन पिता ने 3 लाख रुपए में उसका सौदा कर दिया। पास के ही दूसरे गांव में रहने वाले 40 साल के व्यक्ति ने उसको 3 लाख में खरीदा। अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति से 11 दिसम्बर 2021 को बाल विवाह कर दिया। पिछले 9 महीने से वह अपने ससुराल में रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि मेरा पति मुझ से घर के सारे काम करवाता था। बार-बार शारीरिक संबंध भी बनाता था। पिछले 9 महीने से उसके साथ जबरन रेप कर रहा था।  नाबालिग ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि आगे भी ऐसे ही प्रताड़ित की जाऊंगी, इसलिए मैं बहुत ज्यादा घुट गई थी। कई बार सुसाइड करने का भी सोचा, लेकिन हिम्मत नहीं हो पाई। इसलिए मैंने घर छोड़ने का मन बना लिया। कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। बुधवार को मौका मिलते ही भाग निकली। लड़की का कोई जानकार जवाहर सर्किल के पास रहता है, इसलिए वो यहां आई थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |