Download App Now Register Now

क्रैशर स्टाफ पर लाठी-सरियों से जानलेवा हमला

सीकर. खंडेला थाना इलाके में क्रेशर में घुसकर लाठियों सरियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। क्रैशर में मुनीमों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट के दौरान कुछ महिलाएं भी मौजूद रहीं। सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। खडेला थाने में विनोद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कोटड़ी में यश स्टोन क्रैशर है। क्रैशर पर रामेश्वर गुर्जर, अर्जुन, नटराज के साथ अन्य लाठियां और सरिया लेकर पहुंचे। सभी ने एक राय होकर क्रैशर पर काम कर रहे लोगों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उनको गालियां नहीं देने को कहा तो सभी ने मिलकर लाठियों और सरियों मारपीट शुरू कर दी जिसके कारण कुछ कर्मचारियों के चोट भी आई। विनोद ने बताया कि इन लोगों के साथ कुछ महिलाएं भी आई थीं। क्रैशर पर मुनीम ओमप्रकाश और श्रीराम शर्मा पर हमला कर घायल कर दिया। क्रैशर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी सभी दिखाई दे रहे हैं। मारपीट करने के बाद सभी गाली गलौज करते भाग गए। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल झाबरमल कर रहे हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |