Download App Now Register Now

पटना में दिनदहाड़े महिला से 10 लाख की लूट

पटना. पटना में शुक्रवार को दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट हुई। बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से रुपयों से भरा पर्स छीन लिया। महिला ने पर्स को इतने जोर से पकड़ा था की पर्स का हैंडल महिला के हाथ में रह गया और पर्स बदमाश ले कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि किसी जरूरी काम के लिए बैक से पैसा निकाला था। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के आशियाना में हुई। SBI के ब्रांच से पैसे निकालकर घर जा रही महिला को अपराधियों ने निशाना बनाया। महिला का कहना है की बदमाश बैंक से ही पीछे लग गए थे। पर मैंने ध्यान नहीं दिया। जैसे ही बदमाशों को मौका मिला उन्होंने मेरा पर्स छीन लिया और भाग गए। लूट की इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को भी बारीकी से जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की महिला बैंक से निकल कर कुछ खरीदने लगी। इतने में बाइक से आए 2 बाइक सवार आए और महिला से पर्स झपट कर भाग गए। महिला के हाथ में पर्स का हैंडल रह गया। इसके बाद महिला ने शोर मचाया लोग जुटे और कुछ समझ पाते चोर वहां से फरार हो चुके थे। इस मामले में हालांकि राजीव नगर थाना के थानेदार ने बताया कि हम बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लेंगे। आसपास लगे सीसीटीवी की गहनता से जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |