Download App Now Register Now

CM के करीब जाने की चाहत ने पहुंचाया जेल

गया. सीएम के कार्यक्रम में उनके करीब पहुंचने की चाहत ने जदयू नेता को जेल पहुंचा दिया। उन्हें बोधगया पुलिस ने सीएम की मौजूदगी में हंगामा और सरकारी कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। हालांकि जदयू ने मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने देने के मसले को पटना जदूय कार्यालय तक पहुंचाया था और वहां से कुछ हद तक एक्शन भी लिए गए थे। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी को भी जदयू नेता ने टारगेट किया था। लेकिन उसकी कोशिश बेकार साबित हुई। जदयू नेता की उस कोशिश ने खूब सुर्खियां तो बटोरी लेकिन सब के सब बेकार साबित हुए और पुलिस ने उसे आखिरकार शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। बोधगया थानाध्यक्ष रुपेश कुमार का कहना है कि अधिकृत अनुमति के बगैर ही आरोपी जदयू नेता मुख्यमंत्री के करीब जाने की कोशिश कर रहा था। यही नहीं वह वरीय अधिकारियों के समझाने पर हंगामा करने लगे था और अभद्रता पूर्वक पेश आ रहा था। शिवनाथ निराला मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है। दरअसल बीती 24 मई को सीएम बोधगया आए हुए थे। बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस दौरान सीएम बोधगया मंदिर भी गए थे। इस बीच जदयू नेता शिवनाथ निराला ने मुख्यमंत्री के करीब पहुंचने की बखूबी कोशिश भी की थी। लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने उसे रोक दिया था। पुलिस अधिकारियों द्वारा रोके जाने पर वह बुरी तरह से बिफर गया था। उसने पुलिस अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई थीं। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |