Download App Now Register Now

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

चंडीगढ़. मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक है। वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है। पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात भारी हंगामा शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं।पुलिस जहां यह कह रही है कि लड़की ने अपना ही वीडियो भेजा, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे हैं और उन्होंने कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया है। जिन छात्राओं के वीडियो वायरल हुए और जिसने वायरल किए, वो सभी एमबीए में पढ़ती हैं। आरोपी छात्रा लंबे समय से वीडियो बना रही थी और अपने दोस्त को भेज रही थी। उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखा और उसके बाद हंगामा शुरू हुआ। जब हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैंने एक लड़के को ये वीडियो भेजे हैं। छात्रा ने कहा कि वो उस लड़के को नहीं जानती है। वॉर्डन के कई बार पूछने पर भी लड़की ने नहीं बताया कि लड़के से उसका क्या रिश्ता है और वो कौन है। उससे पूछा गया कि कबसे ये वीडियो बना रही है, उसका भी जवाब छात्रा ने नहीं दिया। वह बार-बार कहती रही कि गलती हो गई है और आगे ऐसा नहीं करूंगी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल संरक्षण के लिए किसान संघ की पहल:जयपुर की 20 बांधों को ईआरसीपी से जोड़ने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | जयपुर में स्लीपर बस से शराब तस्करी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार | 'मोदी के वादे के बावजूद कांग्रेस की योजना बंद की': गहलोत बोले - फ्री स्मार्टफोन योजना जारी रहती तो जीडीपी बढ़ती | Rajasthan Politics: मंत्री जवाहर सिंह बेढम का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले - "टीकाराम जूली की पार्टी में नहीं चलती" | राजस्थान पुलिस SI पेपर लीक मामला: बड़ी कार्रवाई, RPSC सदस्य के बेटे-बेटी समेत 24 SI बर्खास्त | राजस्थान: CM भजनलाल को धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, जेल में मोबाइल पहुंचने की जांच जारी | शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती |