Download App Now Register Now

बदायूं में दलित लड़की की रेप के बाद हत्या

बदायूं. लखीमपुर के बाद अब बदायूं में दलित लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई। लड़की शुक्रवार रात से लापता थी। शनिवार देर शाम उसका शव मिला। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रेप और हत्या की बात कबूल ली है। उसने पुलिस को बताया कि वो शराब के नशे में था। रेप के बाद मुंह में मिट्‌टी भरकर उसे दबा दिया। दम घुट गया। थोड़ी देर में लड़की की मौत हो गई। मामले में लड़की की मां ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "चौकी पर तैनात स्टाफ अगर लापरवाही न करता तो आज मेरी बेटी जिंदा होती। चौकी वालों ने मेरी बेटी को मरवा दिया।" लड़की की उम्र 16 साल थी। फैजगंज बेहटा इलाके के एक गांव में मां, पिता और भाई के साथ रहती थी। पीड़िता शुक्रवार रात को लापता हुई थी। उसकी मां ने कहा, "मेरी बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी। वो अक्सर गांव में घूमने के लिए चली जाती थी। उस दिन यानी शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ था। बेटी गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर नहीं लौटी तो हमने गांव में तलाश शुरू की। आस-पास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन, उसका पता नहीं चला। हम चौकी पर भी गए। वहां पुलिस को बेटी के लापता होने के बारे में बताया। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। " शनिवार को गांव के लोगों को आसफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे एक लड़की की लाश दिखी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसके मुंह में मिट्‌टी भरी हुई थी। चेहरा भी पूरा मिट्‌टी से सना था। कुछ ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर ली। उन्होंने परिवार के बारे में बताया। वहां भीड़ बढ़ती जा रही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को डर था कि कहीं कोई बवाल न शुरू हो जाए। ऐसे में पुलिस ने परिवार को सूचना दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमें सिर्फ लड़की का चेहरा दिखाया और शव तुरंत पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए। पीड़िता की मां ने कहा, "शनिवार को हमारे पास फोन आता है। कोई पुलिस वाला ही था। वो कहता है कि मेरी बेटी का एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद हम भागते हुए चौकी फिर थाने पहुंचे। बेटी का सिर्फ चेहरा देखने को मिला। पुलिस जल्दबाजी में लाश लेकर बदायूं भाग गई।" SSP डॉ. ओपी सिंह और SP देहात सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। गांव वालों के बयान दर्ज कराने के दौरान जितेंद्र नाम के व्यक्ति का जिक्र आया। सामने आया कि जितेंद्र इस लड़की को अक्सर अपनी दुकान से मिठाई खाने को देता था। एक ठेले वाले ने बयान दिया कि उसने वारदात वाली रात जितेंद्र को बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जाते देखा था। पुलिस ने जितेंद्र को अरेस्ट किया। इसके बाद वारदात के उलझे हुए तार सुलझते चले गए।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |