Download App Now Register Now

पाटन मे खनन कार्य करते हुए नेपाल के एक युवक की मौत

पाटन (राजस्थान). पाटन इलाके के रैला खनन क्षेत्र में रविवार को खनन कार्य करते हुए नेपाल के एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक नेपाल निवासी बताया जा रहा है, जो एक महीने पहले ही पोकलेन मशीन पर मजदूरी का काम करने के लिए आया था। मृतक के पिता बहादुर पुत्र गगेरोगा निवासी रून्डी गढ़ी, थाना टोसेरी, जिला रोसपा, नेपाल ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाया है कि उसका पुत्र कुमार रोका मगर रैला खनन क्षेत्र में पोकलेन मशीन पर काम करता था। रविवार को खनन कार्य करते हुए मशीन से गिर जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे कोटपूतली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर किय गया। जहां सवाई मानसिंह अस्पताल में उन्होने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है रैला खनन क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही खान दरकने से दो लोगों की दबने से दर्दनाक मौत हो गई थी और डंपर व पोकलेन मशीन पत्थरों में दबकर चकनाचूर हो गई थी। जिसके बाद खनिज विभाग के उच्चाधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर खनन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। वहीं पर्यावरण प्रेमी कैलाश मीणा का कहना है खनन क्षेत्र में नियमों को ताक में रखकर खनन कार्य किया जाता है। जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को भी शिकायत की जा चुकी है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |