Download App Now Register Now

सिरोही में 4 लाख की रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

सिरोही. सिरोही जिले के मंडार थानाधिकारी अशोक सिंह को 4 लाख रुपए की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी के साथ 1 वकील और 1 दलाल भी पकड़ा गया है। आरोपियों ने पीड़ित से रेप के मामले में मदद करने और मामले को हल्का करने की एवज में 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस दौरान सौदा 5 लाख रुपए में तय हुआ था, जिसमें से 1 लाख रुपए मंगलवार को 1 व्यक्ति लेकर चला गया था। रेवदर के पास एक होटल में बुधवार को बाकी 4 लाख रुपए लेते थानाधिकारी समेत 3 लोगों को जालोर और जोधपुर एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जालोर एसीबी के ASP महावीर सिंह राणावत ने बताया कि पीड़ित मुकेश प्रजापत ने उनको शिकायत दी थी। उसने शिकायत में बताया कि उसके खिलाफ गुजरात की एक महिला ने मंडार थाने में केस दर्ज कराया था। इस रेप केस में मदद करने और मामले को हल्का करने की एवज में मंडार थाना प्रभारी एसआई अशोक सिंह चारण, एडवोकेट अभिमन्यु सिंह और दलाल अनिल सिंह के जरिए 10 लाख रुपए मांगकर परेशान कर रहे हैं। इस पर एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया। इस दौरान सौदा 5 लाख रुपए में तय हुआ और इसमें से 1 लाख रुपए मंगलवार को ही एक व्यक्ति ले गया, जबकि 4 लाख रुपए बुधवार को देना तय हुआ। शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप का प्लान बनाया। राणावत ने बताया कि प्लान के अनुसार बुधवार सुबह पीड़ित 4 लाख रुपए लेकर आरोपियों को देने गया। इस दौरान उसने एडवोकेट और दलाल को 4 लाख रुपए देकर एसीबी को इशारा कर दिया। इस पर टीम ने दोनों आरोपियों को 4 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं जोधपुर एसीबी की टीम ने मंडार थाने से अशोक सिंह को हिरासत में ले लिया और सभी को लेकर सिरोही पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |