Download App Now Register Now

राहुल गांधी से मिलने केरल जा रहे गहलोत

जयपुर. कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के साथ ही सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी से मिलने के लिए केरल जा रहे हैं। गहलोत राहुल गांधी से मिलकर आखिरी बार उन्हें अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए मनाने के लिए अपनी बात रखेंगे। राहुल गांधी की हां-ना के बाद गहलोत खुद नामांकन करने के लिए आगे बढ़ेंगे। यहां से राहुल गांधी की यात्रा में एर्नाकुलम और त्रिसूर और चालकुडी तक जाएंगे। गहलोत चालकुडी में नाइट स्टे करेंगे और शुक्रवार वहां से शिरडी जाएंगे। ​​​​​​साईं बाबा के दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गहलोत का शुक्रवार शाम 6 बजे जयपुर लौटने का प्रोग्राम है। राहुल गांधी अध्यक्ष बनने से पहले ही इनकार कर चुके हैं। कांग्रेस कम्युनिकेशन सेल के चीफ जयराम रमेश बुधवार साफ कर चुके हैं कि राहुल गांधी 24 से 30 सितंबर तक भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली से बाहर रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नामांकन की तारीखों पर राहुल गांधी दिल्ली में नहीं रहेंगे। राहुल गांधी से अशोक गहलोत की आज होने वाली मुलाकात सियासी रूप से काफी अहम होगी। गहलोत की इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर फाइनल रूप से हा या ना सामने आ जाएगी। राहुल गांधी से गहलोत अध्यक्ष पद पर नामांकन के साथ राजस्थान को लेकर भी चर्चा करेंगे। सचिन पायलट की अगली भूमिका को लेकर भी चर्चा के आसार हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अब भी गैर गांधी अध्यक्ष बनाने के रुख पर अडिग हैं। लोकसभा में कांग्रेस की हार के बाद मई 2019 के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और नया अध्यक्ष ढूंढने की बात कही थी। राहुल गांधी का स्टैंड आज भी वही है।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |