Download App Now Register Now

जोधपुर जिले के झंवर क्षेत्र के धवा गांव में दो मासूम पुत्रों व उनके पिता के शव मिलने का मामला

जोधपुर. जोधपुर जिले के झंवर क्षेत्र के धवा गांव में दो मासूम पुत्रों व उनके पिता के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पिता का शव फंदे से लटका मिला। जबकि दोनों पुत्रों के शव खाट पर पड़े मिले। अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों पुत्रों की गला दबा हत्या करने के बाद पिता ने फंदा लगा जान दे दी। दो बच्चों की मां खेत पर गई हुई थी, वह वापस लौटी तो इस हादसे की जानकारी मिली। झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि धवा के परिहारों की ढाणी में रूपाराम की पत्नी खेत से लौटी तो दस वर्षीय रामाराम व आठ वर्षीय कृष्णा के शव मकान के अंदर प्रवेश करते ही एक खाट पर पड़े नजर आए। उन दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। वह अंदर गई तो सामने के कमरे में 42 वर्षीय रूपाराम फंदे से लटका मिला। उसके चिल्लाने की आवाज सुने निकट रहने वाले लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने तीनों शव एम्स भेजे। रूपाराम खेती से जुड़ा था। उसके दो पुत्र ही थे। वह कल खेत से जल्दी घर आ गया था। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि दोनों पुत्रों की गला दबा हत्या करने के बाद रूपाराम ने आत्महत्या कर ली। दोनों पुत्रों के गले पर कुछ निशान पाए गए है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रूपाराम ने अपने पुत्रों की हत्या कर अपनी जान किस कारण से दी। ऐसा माना जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस हादसे के कारण अभी परिजन कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। अभी तक इतनी ही जानकारी मिली है कि घर में किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था। यह विवाद किससे जुड़ा था, इसकी भी पुलिस अभी कुछ पुख्ता जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि एक बार पोस्टमार्टम हो जाए। उसकी रिपोर्ट से कुछ जानकारी सामने आएगी तब कुछ बताया जा सकेगा। वहीं अस्पताल में मौजूद मृतक के रिश्तेदार भी हतप्रभ है और उन्होंने कुछ भी टिप्पणी नहीं की। एक व्यक्ति ने इतना ही बोला कि कहने को अब रहा ही क्या, सब कुछ खत्म हो चुका है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |