Download App Now Register Now

राजस्थान: सांसद जसकौर मीणा ने कांग्रेस नेताओं को लेकर दिया विवादित बयान

दौसा. प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा व उससे पहले भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा को लेकर कांग्रेस-भाजपा में बयानबाजी चरम पर है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा में कम भीड़ जुटने को लेकर कांग्रेस नेताओं के हमले के बाद अब भाजपा भी आक्रामक मूड में आ गई है। दौसा से लोकसभा सांसद जसकौर मीणा ने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत को लेकर कांग्रेस नेताओं पर विवादित बयान दिया। सांसद ने जन आक्रोश यात्रा के रथों को रवाना करने से पहले आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह मत सोचिए कि राहुल की यात्रा हमारे संसदीय क्षेत्र से गुजर रही है। वह तो झालावाड़ से ही चलेंगे तो उनके पीछे-पीछे गहलोत व कांग्रेस के नेता पांव चाटते हुए चलेंगे, यह दिख रहा है। यह नेता सिर्फ इसलिए चाट रहे हैं कि इनको कमाने के लिए भ्रष्टाचार का अड्डा दे रखा है। हमें इस अड्डे को ध्वस्त करते हुए इनकी बेईमानी, भ्रष्टाचार व चरित्र को उजागर करना है। हमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का विश्वास जीतते देते हुए जन आक्रोश यात्रा के जरिए कांग्रेस सरकार को बेनकाब करना है, साथ ही सभी 200 सीटों पर कब्जा करने की कल्पना करनी चाहिए।  राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए सांसद जसकौर ने कहा उनकी भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो यात्रा चल रही है। उनका एक बच्चा अंतरराष्ट्रीय नेता बनकर जिस तरीके से आगे बढ़ रहा है, उसको संस्कारों व संस्कृति का कोई ज्ञान नहीं है। वह भारत की अस्मिता व गरिमा को भी नहीं समझता है। ऐसे नेता के लिए राजस्थान की जनता की पसीने की कमाई को विकास कार्यों में लगाने की बजाय पानी की तरह बहा रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा भारत सरकार की योजनाओं की दुर्गति की जा रही है। पिछले वर्षों में मैंने अपने संसदीय कोष से 257 अनुशंसा की थी लेकिन उनमें से सिर्फ 22 को ही पूरा किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य का प्रशासन विकास कार्यों को पूरा करने के लिए कितना गंभीर है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |