Download App Now Register Now

पटना: फ्लिपकार्ट ऑफिस से 3.50 लाख की लूट,11 महीने में दूसरी बार हुई वारदात

पटना. आपको बता दे की एक बार फिर से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के ऑफिस में लूट हुई है। दीघा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ऑफिस से 3.50 लाख रुपए हथियार के बल पर लूट लिए गए हैं। इस वारदात को 4 अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया है। पहले वो ऑफिस में घूसे। फिर अंदर से वहां का शटर गिराया। वहां के हर स्टाफ को डराया-धमकाया और फिर कैश लूटने के बाद ऑफिस में लगे CCTV का DVR मशीन भी अपराधी लूट ले गए। जब इस बात की जानकारी दीघा थाना की पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। वारदात की जानकारी सीनियर SP मानवजीत सिंह ढिल्लों तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस की तरफ से जांच के लिए टीम बना दी गई। बड़ी बात ये है कि कैश लूट की यह वारदात रविवार की शाम का है। लेकिन, सोमवार को यह मामला सामने आया। लूट के इस मामले को दबाने की कोशिश हुई है। फ्लिपकार्ट से जुड़े लोग इस मामले पर कुछ बोलने से बच रहे हैं। थाना स्तर पर भी इस बारे में कुछ बताया नहीं जा रहा था। दोपहर में जब SSP से बात की गई तो उन्होंने इसे कंफर्म किया। साथ ही बताया कि पटना पुलिस की नजर में कैश लूट का यह मामला संदेहास्पद है। ऐसा क्यों है? इसके कारण भी उन्होंने 'भास्कर' को बताए हैं। फ्लिपकार्ट ऑफिस में रविवार की शाम 6 बजे कैश लूट हुई। मगर, पुलिस को जानकारी ठीक 1 घंटे बाद दी गई। SSP के अनुसार शाम 7 बजे के करीब वहां के स्टाफ के द्वारा दीघा थाना लिखित रूप से साढ़े 3 लाख रुपए कैश लूटे जाने की सूचना दी गई। अब सवाल है कि पुलिस को सूचना देने में देरी क्यों की गई? संदेह की यह पहली वजह है। दूसरी वजह ये है कि लूट से संबंधित किसी प्रकार का एविडेंस भी पुलिस को नहीं दिया गया। CCTV है पर उसका DVR मशीन नहीं है। वहां के स्टाफ दावा कर रहे हैं कि अपराधी उसे अपने साथ ले गए। इस कैश लूट के पीछे संदेह होने का पुलिस ने तीसरी और बड़ी वजह भी गिना दी है। दरअसल, अब से 11 महीने पहले 9 जनवरी को इसी ऑफिस में अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 12 लाख रुपए लूट लिए थे। SSP के अनुसार उस वक्त भी किसी प्रकार का कोई एविडेंस नहीं दिया गया था। इसी बार भी ऐसा ही हुआ। लेकिन, एक अलग बात जरूर हुई थी। इंश्योरेंस के रुपयों के लिए कंपनी की स्टाफ के तरफ से क्लेम किया गया था। शक है इस बार भी ये लोग क्लेम करेंग। ऐसे में संदेह है कि कहीं इंश्योरेंस के रुपयों के लिए तो ऐसा नहीं किया गया है? फिलहाल कैश लूट के इस मामले की जांच चल रही है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |