Download App Now Register Now

विधानसभा में Facebook Live पर जबरदस्त हंगामा

लखनऊ. शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानमंडल में फेसबुक लाइव पर हंगामा हुआ। सपा विधायक सदन में योगी के सामने फेसबुक लाइव कर रहे थे। इस पर स्पीकर ने सपा विधायक अतुल प्रधान को सत्र से बाहर कर दिया। स्पीकर ने कहा कि ये सदन की मर्यादा के खिलाफ है। हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सत्र को करीब 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दूसरे दिन भी सदन नहीं पहुंचे। मंगलवार को सदन में सीएम योगी के पहुंचते ही सपा विधायक हंगामा करने लगे। सत्ता और विपक्ष ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। विपक्ष के एक विधायक ने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है। अनुपूरक बजट में भी यही किया गया है जबकि सच ये है कि पिछला बजट अभी तक खर्च ही नहीं हो सका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ घोषणाएं करने से प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है। सपा विधायक मैनपुरी लोकसभा चुनाव, खतौली और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सपा विधायक लालजी वर्मा अतुल प्रधान के फेसबुक लाइव करने पर बचाव करते दिखे। उन्होंने कहा कि अतुल प्रधान पहली बार सदस्य बने हैं। उनको सदन से फेसबुक लाइव नहीं करने की जानकारी नहीं है। इसके बाद सतीश महाना ने अतुल प्रधान को केवल आज के लिए ही सदन के सत्र में 1 बजे तक शामिल नहीं होने के आदेश दिए।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |