Download App Now Register Now

इंदौर: धर्म के नाम पर हिंदुओं को आतंकवादी बताने वाली किताब की लेखिका फरार

इंदौर के शासकीय लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्‌टरता फैलाने और अनुशासनहीनता के मामले में जांच कमेटी कॉलेज पहुंची है। कमेटी प्रोफेसर और छात्रों के बयान लेगी। कॉलेज में आईडी कार्ड के बगैर एंट्री नहीं दी जा रही है। कैंपस में ABVP के छात्र नेता मौजूद हैं। प्रो. नरेंद्र देव को कॉलेज के प्राचार्य का प्रभार सौंपा गया है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, विवादास्पद किताब ‘सामूहिक हिंसा एवं दाण्डिक न्याय पद्धति’ की लेखिका डॉ. फरहत खान की पीएचडी की उपाधि वापस लेने की कार्रवाई होगी। इसके लिए संबंधित विभाग को लिखा जाएगा। लेखिका और प्रकाशक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। बताया गया कि लेखिका डॉ. फरहत फरार हो गई हैं। पुलिस उनके घर पहुंची तो दरवाजे पर ताला लटकता मिला। बताया जा रहा है कि लेखिका रविवार रात को ही घर से गई हैं। इधर, एक लॉ स्टूडेंट का कहना है कि कॉलेज SC-ST के बच्चों में जहर घोलने का काम कर रहा है। किताब में लिखा है कि दलित वर्ग और मुस्लिम वर्ग वो दोनों ठीक हैं। हिंदुओं में जो उच्च कोटि के हैं वो खराब हैं। कॉलेज की लाइब्रेरी में भी विवादित किताब मिली है, इसमें हिंदू को आतंकवादी बताया गया है। बता दें, छात्राओं ने धर्म विशेष के प्रोफेसरों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका आरोप है कि प्रोफेसर्स लड़कियों को बाहर घुमाने, मूवी दिखाने और पब जाने के लिए दबाव बनाते हैं। कॉलेज में लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। पुलिस ने शासकीय नवीन लॉ कॉलेज के छात्र लक्की आदिवाल की शिकायत के बाद तत्कालीन प्राचार्य डॉ. इनामुर्रहमान, टीचर मिर्जा मोजिज बेग, किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान और प्रकाशक अमर लॉ पब्लिकेशन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। ये धाराएं गैर जमानती है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सोमवार को भंवरकुआं पुलिस की टीम लेखिका डॉ. फरहत खान के श्रीनगर कांकड़ स्थित घर पर पहुंची थी, जहां वे नहीं मिलींं। लेखिका का मोबाइल भी बंद है। पुलिस लेखिका की लोकेशन का पता लगा रही है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |