Download App Now Register Now

बिहार में तुरंत शराब दुकानें खोले सरकार: RCP बोले

नालंदा. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश पर हमला करते हुए कहा है कि शराबबंदी के कारण बिहार में पर्यटक नहीं रुकते हैं। उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही जहां पर्यटकों का स्वागत किया जाना चाहिए, उन्हें शराबबंदी के नाम पर डराया-धमकाया जाता है। नालंदा के अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में और चीजों के अलावा कल्चर बहुत रीच है। हमारे यहां नालंदा है, राजगीर है, पावापुरी है, बोधगया है, बगहा है। यहां बहुत पर्यटक स्थल हैं, जहां लोग आते हैं। लेकिन लोग क्यों बड़ी संख्या में नहीं आ रहे हैं, इसके पीछे कई कारण हैं। पहला कारण यहां एक भी 5 स्टार होटल नहीं है।आप किसी भी छोटे राज्य में चले जाइए। उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कहीं भी चले जाएं। यहां तक कि झारखंड में 5 स्टार होटल है। बिहार में क्यों नहीं हैं? सरकार का ध्यान ही नहीं है। राजगीर में आप पर्यटक चाहते हैं। इसके पीछे एक और बड़ी वजह बिहार में शराबबंदी है। उन्होंने कहा- मैं बताता हूं, आप प्लेन से जब पटना एयरपोर्ट पर उतरते हैं, तब वहां जो एनाउंसमेंट होता है...पता नहीं मुख्यमंत्री जी को कैसा लगता होगा। लेकिन मैं अपनी बात बताता हूं...जब पटना एयरपोर्ट पर उतरते हैं तो सबसे पहले सुनने को मिलता है - आप बिहार पहुंच गए हैं। यहां शराब पीना अपराध है। शराब रखना अपराध है। बताइए...जब प्लेन लैंड करे बिहार में तो बताना चाहिए कि यह बुद्ध की धरती है, महावीर की धरती है। यहां आपका स्वागत है। हमारे यहां नालंदा यूनिवर्सिटी है, उसका प्रचार होना चाहिए न। लेकिन यहां तो आपको सबसे पहले ही डराया जाता है। इससे पर्यटन पर असर पड़ता है। लोगों का अपना लाइफस्टाइल होता है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |