मैनपुरी. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर उनकी बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। डिंपल यादव ने 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से भाजपा के रघुराज शाक्य को हरा दिया है। डिंपल यादव को यहां 618120 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 329659 वोट मिले हैं। डिंपल यादव को 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को मिले 94 हजार वोट के अंतर से जीत के तिगुना मार्जिन से विजय हासिल हुई है। डिंपल यादव सुबह से ही मैनपुरी की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही थीं। डिंपल यादव की जीत के बीच शिवपाल सिंह यादव ने सपा का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव ने प्रसपा का सपा में विलय कराया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की लोकसभा सीट मैनपुरी पर परिवार की बहू डिंपल यादव ने विरासत का विजय पताका लहरा दिया है। उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने बीजेपी कैंडिडेट रघुराज शाक्य को 2.88 लाख के बड़े अंतर से हरा दिया। डिंपल को 618120 जबकि रघुराज शाक्य को 329659 वोट मिले। 64 परसेंट वोट के साथ डिंपल ने अपने ससुर मुलायम सिंह की 2019 की चुनावी जीत के अंतर से तिगुनी बड़ी जीत हासिल की है। वैसे इसी सीट पर 2014 में मुलामय 3.66 लाख वोट के अंतर से जीते थे। इसी सीट पर उनके पोते और लालू यादव के दामाद तेज प्रताप सिंह यादव भी 3 लाख से ज्यादा के मार्जिन से उप-चुनाव जीत चुके हैं। मैनपुरी लोकसभा उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 2.88 लाख के मार्जिन से बीजेपी कैंडिडेट रघुराज शाक्य से आगे चल रही हैं। डिंपल की इस लीड में शिवपाल सिंह यादव की जसवंतनगर सीट का बड़ा हाथ है जहां से डिंपल को एक लाख से ज्यादा की बढ़त मिली है। डिंपल मैनपुरी लोकसभा के तहत आने वाली पांचों विधानसभा सीट से लीड कर रही हैं। बीजेपी कैंडिडेट रघुराज शाक्य अपने गांव के बूथ पर भी डिंपल से पीछ रह गए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.