Download App Now Register Now

स्टूडेंट के खुद को मारी गोली

भीलवाड़ा. नहीं रह सकता तेरे बिना...ये स्टेटस मोबाइल पर लिखा और 17 साल के नाबालिग स्टूडेंट ने खुद को गोली मार ली। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह गर्लफ्रेंड की शादी के बाद से डिप्रेशन में रहने लगा था।। खुद को सिर में गोली मारने से पहले उसने मां, दोस्तों और गर्लफ्रेंड के लिए तीन स्टेटस शेयर किए। इधर, सिर में खुद को गोली मारने का वीडियो हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मामला गुरुवार रात 11 बजे का भीलवाड़ा शहर का है। 17 साल के लड़के की पहचान कारोई थाना इलाके के मेघरास गांव निवासी यश (17) पुत्र सुरेश व्यास के रूप में हुई है। सीओ सीटी नरेंद्र दायमा ने बताया कि गुरुवार रात को करीब 11 बजे सूचना मिली कि महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एक लड़के ने अपने आप को गोली मार दी है। इसके बाद पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। युवक ने जहां अपने आप को गोली मारी उससे 50 मीटर की दूसरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि युवक की गर्लफ्रेंड की हाल ही में शादी हुई थी। इसके बाद से वह परेशान बताया जा रहा था। गुरुवार रात करीब पौने 11 बजे वह महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर टहल रहा था। हॉस्पिटल से कुछ दूर जाने के बाद उसने जेब से पिस्टल निकाल सिर पर रखी और फायर कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग उसे पास के ही महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |