कर्नाटक. मंगलुरु के वामनजूर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज के इवेंट में 4 स्टूडेंट्स ने बुर्का पहनकर डांस किया। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज ने एक्शन लेते हुए चारों स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है। कॉलेज मैनेजमेंट का दावा है कि मंच पर चढ़कर डांस करने वाले स्टूडेंट्स मुस्लिम समुदाय के ही हैं। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच कराई जा रही है। मंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट एसोसिएशन का एक इवेंट चल रहा था। इसमें बॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस परफॉर्मेंस चल रहे थे। अचानक 4 लड़कों का ग्रुप स्टेज पर बुर्का पहनकर आता है। वे दबंग 2 के फेविकॉल सॉन्ग पर डांस करने लगते हैं। इसी डांस की क्लिप वायरल हो गई है।सेंट जोसफ इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है- स्टूडेंट एसोसिएशन के अनौपचारिक इवेंट के दौरान किए गए डांस की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये डांस मुस्लिम समुदाय के लड़कों ने ही किया था। यह तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। इसलिए डांस करने वाले छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। कॉलेज ऐसे किसी भी काम को सपोर्ट नहीं करता है, जो समुदायों के बीच सौहार्द्र को नुकसान पहुंचाए। और ये बात कैम्पस का हर शख्स अच्छे से जानता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.