दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी और दो नवनिर्वाचित पार्षद पार्टी में लौट आए हैं। मेहदी ने शनिवार सुबह वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस के ये नेता 9 दिसंबर को AAP में शामिल हुए थे। इसके बाद MCD में आम आदमी पार्टी की सीटें 134 से बढ़कर 136 हो गईं। हालांकि, नेताओं की वापसी के बाद पार्टी की सीटें फिर 134 हो गई हैं। अली मेहदी ने ट्वीट किया- मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता था और रहूंगा। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है। मैं राहुल, प्रियंका, क्षेत्रों के लोगों और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगता हूं। कांग्रेस पार्टी मेरे दिल में है। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से नाजिया खातून, जो उनके साथ आप में शामिल हुई थीं, उनकी भी कांग्रेस में वापसी हो गई है। दिल्ली नगर निगम (MCD) का रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए मेहदी के फैसले का कार्यकर्ता कड़ा विरोध कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका मानना था कि इन सभी नेताओं को मेयर इलेक्शन में आप को फायदा पहुंचाने के लिए पार्टी में शामिल किया गया है। हालांकि, मेहदी की वापसी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। AAP में शामिल के बाद अली का कहना था कि क्षेत्र के विकास की खातिर, उन्होंने और दोनों पार्षदों ने AAP से जुड़ने का फैसला किया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.