Download App Now Register Now

हिमाचल में प्रियंका गांधी कांग्रेस के सीएम का चेहरा फाइनल करेंगी

हिमाचल को अगले 2 दिन के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। सूत्र बताते हैं कि बेशक CM चेहरे तय करने के लिए ऑब्जर्वर्स से रिपोर्ट मांगी गई हो, मगर CM कौन होगा, इसका फैसला हिमाचल की राजनीति को करीब से देख चुकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका करेंगी। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। अब सिर्फ फैसले का इंतजार है  वहीं शिमला में देर रात तल चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसमें प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, मगर सहमति नहीं बनी। इसके बाद सभी विधायकों ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पास किया। इसमें पार्टी हाईकमान को CM चुनने और सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। इससे पहले इलेक्शन ऑब्जर्वर एवं छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। इसके बाद पार्टी दिल्ली से CM चेहरे का ऐलान करेंगी। बताया जा रहा है कि हिमाचल का मुख्यमंत्री चेहरा तय करते वक्त क्षेत्रीय व जातीय संतुलन का ध्यान रखा जाएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस मुख्यमंत्री चुनेगी। कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि विधायकों ने अंतिम फैसले के लिए पार्टी हाईकमान को सारे अधिकार दे दिए हैं। विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने इसका प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी 40 विधायकों ने सहमति जताई। ऑब्जर्वर कल हाईकमान को रिपोर्ट सब्मिट करेंगे। इसके बाद जल्द CM तय कर घोषणा कर दी जाएगी। सारे निर्णय हाईकमान लेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |