आपको बता दे की गुजरात के सीएम पद के लिए एक बार फिर से भूपेंद्र पटेल को चुना गया है। शनिवार को गांधीनगर स्थित कमलम ऑफिस में विधायक दल की बैठक में सर्व सम्मति से उनके नाम पर मुहर लग गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में विधायक की दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बतौर निरीक्षक शामिल हुए थे। शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन से पहले औपचारिक इस्तीफा दिया था। भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को गांधीनगर के हेलीपैड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर विजय हासिल करके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भूपेंद्र पटेल का विधायक दल का नेता चुना जाना महज औपचारिकता थी, क्योंकि पार्टी चुनाव से पहले ही पटेल के राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर चुकी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने पटेल के एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनने की गुरुवार को ही पुष्टि कर दी थी। उन्होंने एलान किया था कि 12 दिसंबर को सीएम पद के लिए पटेल का शपथ ग्रहण होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.