Download App Now Register Now

हिमाचल: CM के लिए सुखविंदर का नाम लगभग हुआ तय; 4 बजे विधायक दल की मीटिंग

हिमाचल के अगले CM के लिए सुखविंदर सुक्खू का नाम लगभग तय हो चुका है। कांग्रेस में प्रतिभा सिंह के मुकाबले वह दौड़ में आगे हो गए हैं। कांग्रेस हाईकमान के उनके नाम पर राजी होने की चर्चा से उन्हें फ्रंटरनर माना जा रहा है। इसका पता चलते ही CID ने उन्हें CM प्रोटोकॉल में ले लिया है। पुलिस को एस्कॉर्ट तैयार रखने को कहा गया है। वहीं कांग्रेस विधायक अब विधानसभा पहुंचने लगे हैं। उनके होटल सिसिल से निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक-एक करके गाड़ियां होटल से निकल कर विधानसभा की ओर बढ़ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, सिसिल होटल में ऑब्जर्वर्स ने विधायकों से बंद कमरे में वन टू वन किया और CM को लेकर उनकी राय जानी। CM फेस लगभग फाइनल हो गया है।  वहीं प्रतिभा सिंह के सांसद होने की वजह से दावेदारी कमजोर पड़ी है, जिसके बाद प्रतिभा अब अपने खेमे के मंत्रियों को लेकर बातचीत कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी CM बनाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा प्रतिभा सिंह अपने खेमे के विधायकों के लिए ज्यादा मंत्रीपद चाहती हैं। वहीं एक नाम पर सहमति के लिए ऑब्जर्वर ने दोपहर बाद विधायक दल की फिर मीटिंग बुला ली है। फिलहाल प्रतिभा, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सुक्खू उसी सिसिल होटल में हैं, जहां पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर भूपेश बघेल व भूपेंद्र हुड्‌डा ठहरे हुए हैं। इससे पहले सुखविंदर सुक्खू का नाम चर्चा में आते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक लेकर होटल पहुंच गई। यहां उनकी मुलाकात ऑब्जर्वर से हुई। वहीं हिमाचल CM के चयन को लेकर प्रियंका गांधी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। अब सिर्फ फैसले का इंतजार है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |