Download App Now Register Now

अरुण सिंह बोले; ‘राहुल के लिए राजस्थान में बन रही इटली वाली सड़कें’

जयपुर. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा- सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए इटेलियन सड़कें बनवा रहे हैं। गहलोत को पूरे राजस्थान की चिन्ता करनी चाहिए। राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कहा था कि सरकार बनने पर हम 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। शर्म आनी चाहिए कि राहुल राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा निकाले हुए हैं। लेकिन राजस्थान की जनता को क्यों नहीं बता रहे हैं कि किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया। उसके लिए कोई जिम्मेदार है तो गहलोत सरकार जिम्मेदार है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में बीजेपी शासित राज्यों में पीड़ितों से मिलने जाते हैं, लेकिन राजस्थान में पीड़ितों से मिलने नहीं जा रहे, क्योंकि यहां उनकी पार्टी की सरकार है। यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। अरुण सिंह ने कहा- प्रदेश की गहलोत सरकार धोखे से आई हुई सरकार है। जिसको राजस्थान की जनता धक्का देने को तैयार है। इस बार जनता ऐसा धक्का देगी कि 20-25 साल तक कांग्रेस उठकर खड़ी नहीं हो पाएगी। आपको बता दे की गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ के खिलाफ निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के तहत प्रदेश बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह आज नागौर के खींवसर पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, बीजेपी के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनंद शर्मा और जिले के पदाधिकारियों ने जन आक्रोश यात्रा निकाली। बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा- जन आक्रोश यात्रा में जन भागीदारी और जन सम्पर्क का कार्यक्रम है। जनता के मन में आक्रोश है। एक-एक व्यक्ति को पैम्फलेट बांटे जा रहे हैं। सब संकल्प ले रहे हैं कि इस गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना है। यह जन विरोधी सरकार, कुशासन वाली सरकार, युवा विरोधी, महिला विरोधी सरकार है। किसान की हालत बदहाल है, उसके लिए भी कांग्रेस की यही गहलोत सरकार जिम्मेदार हैं। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |