बूंदी. राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा आठवें दिन सवाई माधोपुर जिले में पहुंच गई है। बूंदी जिले से सवाई माधोपुर पहुंची यात्रा का फिलहाल लंच ब्रेक हुआ है। खंडार क्षेत्र के पीपलवाड़ा में लंच के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे आज का दूसरा चरण शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज केवल महिलाओं को समर्पित की गई, लेकिन यात्रा की शुरुआत के बाद भारी भीड़ होने के चलते महिला शक्ति पदयात्रा को मिक्स कर दिया गया, अब पुरुष यात्री और महिलाएं साथ चल रही हैं। प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया भी यात्रा में राहुल के साथ हैं। वहीं यात्रा के दौरान सचिन पायलट के समर्थक उनके कटआउट लेकर चल रहे हैं। यात्रा के दौरान उनके समर्थकों ने पायलट के समर्थन में जमकर नारे लगाए। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों की महिलाएं पहुंचीं हैं। कांग्रेस नेताओं को इसके लिए क्षेत्रवार महिलाओं को पदयात्रा में लाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.