Download App Now Register Now

62 साल के भूपेंद्र पटेल गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

गांधीनगर. 62 साल के भूपेंद्र पटेल सोमवार को दोपहर 2 बजे गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे पाटीदार समुदाय से इकलौते ऐसे नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार CM बन रहे हैं। उन्हें 15 महीने पहले विजय रुपाणी की जगह राज्य की जिम्मेदारी दी गई थी। शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में होगा। भाजपा ने हाल के विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में से 156 जीतीं। शपथ ग्रहण में PM मोदी के अलावा भाजपा शासित राज्यों के ज्यादातर CM शामिल होंगे। इनके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इनमें से ज्यादातर नेता रात में ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इसके अलावा दो हजार से अधिक कार्यकर्ता तथा साधु-संत और महंत समेत अन्य लोग शामिल रहेंगे। गुजरात में भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, नरेंद्र मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भाजपा को इस बार 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 60 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 17 सीटें ही मिली हैं। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं। निर्दलीय को तीन और सपा को एक सीट पर जीत मिली है। राज्य में पाटीदार कम्युनिटी का दबदबा है। 12-14% आबादी के बावजूद पाटीदार 61 सीटों पर प्रभावी है। इनमें 55 सीटें भाजपा जीती है। AAP ने OTP कार्ड खेला था। यानी OBC, ट्राइबल और पाटीदार। सिर्फ ट्राइबल इलाके में ही आप सेंधमारी कर सकी है। यहां कांग्रेस को बाहर कर दिया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |