Download App Now Register Now

करनाल SP को रोहतक MBBS छात्रों की चेतावनी

रोहतक. हरियाणा के रोहतक के PGI में धरने पर बैठे MBBS छात्रों ने करनाल SP को पत्र लिखकर चेतावनी दी। MBBS छात्रों ने कहा कि अगर पुलिस अनुचित बल प्रयोग करती है तो वे रोहतक के एसपी ऑफिस के बाहर बैठकर धरना देंगे। तब उनकी मांगों को मानना पड़ेगा। इसलिए पुलिस आगे स्टूडेंट्स का सहयोग करे। PGIMS रोहतक के MBBS विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक करनाल को पत्र भेजकर कहा कि कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल के MBBS स्टूडेंट के साथ 4 दिसंबर व 11 को पुलिस के अनुचित बल प्रयोग किया। जिसके विरोध में MBBS स्टूडेंट्स ने रोहतक में आक्रोश व्यक्त किया। MBBS स्टूडेंट ने आगे के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्वक ढंग से बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे विद्यार्थियों के प्रति सहयोग की मांग की। स्टूडेंट्स का कहना है की विरोध प्रदर्शन करना उनका संविधानिक अधिकार है और पुलिस अधिकारियों को स्टूडेंट्स के प्रति संयम बरतना चाहिए। MBBS छात्रों ने कहा कि करनाल में भावी डॉक्टरों के साथ पुलिस के बल प्रयोग के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ रोहतक के भावी चिकित्सक PGI के छात्र चौक पर एकत्रित हुए। जिन्होंने एकजुटता के साथ मोमबत्तियां जलाकर अपना गुस्सा प्रकट किया। MBBS छात्रों का रोहतक PGI में पिछले 42 दिनों से धरना जारी है। छात्रों ने 1 नवंबर से बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में धरना शुरू किया था। वहीं 24 नवंबर से विद्यार्थियों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी थी, जो लगातार जारी है। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |