Download App Now Register Now

CM गहलोत ने महिलाओं-बच्चों से बात की

दौसा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कुछ ‌समय निकाल कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार सुबह अचानक दौसा के बसवा इलाके के जयसिंहपुरा गांव पहुंच गए। सुबह करीब 7.30 बजे अचानक मुख्यमंत्री को खुद के बीच देख ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार अलसुबह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बांदीकुई क्षेत्र के कोलाना से अलवर की ओर रवाना हुए थे। काफी देर पैदल चलने के बाद सीएम अचानक यात्रा छोड़ बसवा की ओर निकल गए। इस दौरान वे जयसिंहपुरा गांव में किसान बद्रीप्रसाद मीणा के घर पहुंचे। घर के बाहर 5 साल का मयंक अलाव ताप रहा था। मुख्यमंत्री उसके पास जमीन पर जाकर बैठ गए और अलाव तापने लगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मयंक से ठंड को लेकर बात करने लगे। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद अन्य बच्चों, महिलाओं को भी वहीं अलाव के पास ही बुला लिया। ग्रामीणों ने सीएम को कुर्सी दी और अलाव के पास आ गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ चल रहा प्रशासनिक अमला पीछे खड़ा हो गया। मुख्यमंत्री को अचानक वहां देख ग्रामीण जुट गए। महिलाएं घर का काम छोड़ अलाव के पास जा बैठीं। महिला सहकारी समिति झाझीरामपुरा की अध्यक्ष व राशन डीलर कमला ब्याडवाल से मुख्यमंत्री चर्चा करने लगे। कमला किसान बद्रीप्रसाद की बेटी हैं और उनका पीहर नजदीक ही है। वे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पिता के घर आई हुई थीं। पता चला कि मुख्यमंत्री आए हैं तो मिलने पहुंच गईं। कमला देवी ने मुख्यमंत्री बसवा की मिट्‌टी से बना पॉट और तिरंगे के रंग में रंगा हल भेंट किया। कमला ने बताया कि मयंक उनका भतीजा है और पहली क्लास में पढ़ता है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर जब मुख्यमंत्री ने पूछा तो कमला ने कहा- गांव का नजदीकी स्कूल जयसिंहपुरा फाटक के पास है। यह आठवीं तक ही है। आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को बसवा या बांदीकुई जाना पड़ता है। कमला देवी ने स्कूल को 10वीं तक क्रमोन्नत करने की मांग की। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |