Download App Now Register Now

राजस्थान मे एक बार फिर भर्ती परीक्षा का GK पेपर लीक, एग्जाम कैंसिल

अजमेर. राजस्थान में शनिवार को सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा होनी थी। लेकिन एग्जाम शुरू होने से पहले ही परीक्षा का पेपर लीक हो गया। उदयपुर में 40 स्टूडेंट्स बस में पेपर सॉल्व करते पकड़े गए। इसे लेकर अजमेर, उदयपुर, अलवर समेत राज्यभर में छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। इसके बाद आनन-फानन में सुबह नौ बजे एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले पेपर कैंसिल कर दिया गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साफ किया कि आज दूसरी पारी में होने वाली परीक्षा होगी। सिर्फ सुबह की पारी में होने वाला GK का पेपर स्थगित किया गया है। इस पेपर को चार लाख छात्र देने वाले थे। अब ये एग्जाम कब होगा। इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पेपर लीक होने की जानकारी देर रात मिली। इसके बाद हमने टीम को एक्टिव कर दिया था। बेकरिया थाने के बाहर एक बस को देखा। बाद संदिग्ध लगने पर छानबीन की। बस में बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे, जो ओरिजनल पेपर के सवालों से मिलते-जुलते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि यह पेपर 10 लाख में बेचा गया। हमने जो 40 लोग पकड़े, उनमें 7 लड़कियां हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड सरकारी टीचर सुरेश विश्नाेई है। वह जोधपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है विश्नाेई ने पूरा प्लान बनाया था और बस किराए पर ली थी। विश्नोई के साथ पकड़ा गया उसका एक साथी भजनलाल डॉक्टर है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |