Download App Now Register Now

मेरठ में 5 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित

मेरठ. मेरठ में एक 5 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। बच्चा मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती है। हालत बहुत गंभीर है। बच्चे को वैंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा है। वहीं उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली लैब भेजा गया है। बच्चे के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मेरठ के स्वास्थ्य विभाग ने नए सिरे से अलर्ट जारी किया है। बच्चा 22 दिसंबर को न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसकी उम्र 5 साल है। बच्चा मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। काफी दिन से बच्चे को न्यूमोनिया की समस्या है। परिजनों ने पहले बिजनौर में ही रहकर इलाज कराया। जब बच्चा ठीक नहीं हुआ तो उसे मेरठ रेफर किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित उपाध्याय के अनुसार,"बच्चे की हालत खराब है। इसलिए वैंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। बच्चे में सारे लक्षण कोरोना वाले हैं। बच्चे की RTPCR में कोविड पॉजिटिव निकला है। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत है। लंबे समय बाद इतने हाई न्यूमोनिया वाला मरीज आया है। इसमें कोविड की पुष्टि हुई है। जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट से ही कोविड वैरिएंट का पता चलेगा।" कोरोना का डर एक बार फिर लौट रहा है। इसको देखते हुए यूपी सरकार भी अलर्ट हो गई है। गुरुवार को करीब 8 महीने बाद सीएम योगी ने टीम-9 के साथ हाईलेवल मीटिंग की। इस दौरान सीएम ने आदेश दिया कि 1 पॉजिटिव केस आने पर कॉन्ट्रैक्ट में आए कम से कम 50 लोगों की जांच की जाए। हर पॉजिटिव केस की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाए। कोविड टेस्टिंग और टीके की प्रिकॉशन डोज को बढ़ाएं। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त कर लिए जाएं। सीएम ने कहा कि नए वैरिएंट पर सरकार नजर रखे हुए है। एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जापान, यूएस, कोरिया, ब्राजील और चीन सहित अन्य कोविड प्रभावित देश से लौटने वालों की जांच की जा रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |