Download App Now Register Now

मुख्यमंत्री शिवराज ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

भोपाल. मध्यप्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही बिग इवेंट्स भी होने हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इंदौर में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने के लिए इनवाइट किया। प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी PM को दी। PM से मुलाकात के बाद CM ने कहा, आज प्रधानमंत्री से सार्थक चर्चाएं हुईं। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने इंदौर आएंगे। राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। समिट में गुआना और सूरीनाम के राष्ट्रपति भी आएंगे। समिट 8,9 और 10 जनवरी को होगा। इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि G-20 के भी आयोजन होंगे। मध्यप्रदेश में 8 बैठकें होंगी। खेलो इंडिया गेम्स भी मध्यप्रदेश में आयोजित होंगे। आज भोपाल में इसका लोगो लॉन्च होगा। एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश केअन्य शहरों के साथ इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। 23,24,25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी। खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कंवेंशन सेंटर में इन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। भारत में दिसंबर से शुरू हो रहीं जी-20 की बैठकों और नई दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 को होने वाले 18वें शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्षों, प्रतिनिधियों के अलावा मेहमान देश बांग्लादेश, इजिप्ट, मारीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई के राष्ट्र अध्यक्ष और प्रतिनिधि आएंगे। इंदौर में 11 और 12 जनवरी को होने वाली समिट के लिए 42 देशों को न्यौता दिया गया है। 10 देशों की ओर से कन्फर्मेशन भी आ चुका है। इस कार्यक्रम में टॉप-10 इंडस्ट्री के 300 लोगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमंत्रण भेजा है। 800 उद्यमियों को उद्योग मंत्री की ओर से बुलाया गया है। वहीं प्रमुख सचिव मनीष सिंह, एमडी मनीष सिंह और एमपीआईडीसी की ओर से 5 हजार अन्य इंडस्ट्री को न्यौता भेजा गया है। सीआईआई के साथ उद्योग विभाग ने 15 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एसोसिएशन को भी अप्रोच किया है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |