Download App Now Register Now

आगरा-जयपुर हाईवे पर बोनट पर खड़े होकर बनाई रील

आगरा. आगरा में एक युवक का थार गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। जो किरावली का है। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। गाड़ी भी सीज कर दी है। अछनेरा के पास आगरा-जयपुर हाईवे पर थार कार की बोनट पर बैठकर एक्शनबाजी कर रहा था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक खड़ा कर होकर हाथ हिला रहा है। फिर दोनों हाथ खोलता है। युवक किरावली के स्टेशन रोड का रहने वाला सुनील है। थार कार के आगे चल रही कार से कोई उसका वीडियो बना रहा है। पहले कार के अंदर से वीडियो बनाया जाता है। मगर, फिर वीडियो बनाने वाला कार के शीशे से बाहर निकल कर युवक का वीडियो बनाता है। युवक कार के बोनट पर विक्टरी साइन बनाते हुए बैठा जाता है। वो बार-बार हवा में हाथ लहराता है और खुशी जाहिर करता है। युवक की स्टंटबाजी काफी दूरी तक चली। हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन चालक युवक को देख रहे थे। युवक चलती कार पर काफी देर तक बैठा रहा। इसके बाद वो चलती कार के बोनट पर खड़ा हो गया। कार पर खडे़ होकर वो पोज देता रहा। आगे की कार से युवक उसका वीडियो बनता रहा। चलती कार पर स्टंट का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया। आरोपी युवक को पकड़ लिया है। थार कार को भी सीज कर दिया है। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए युवा जान जोखिम में डाल रहे हैं। रील बनाते समय हादसा होने के कई मामले सामने भी आए हैं। कई लोगों की जान भी जा चुकी हे। इसके बाद भी युवा जान जोखिम में डाल रहे हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |