Download App Now Register Now

खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी ताजमहल से ज्यादा भीड़

आगरा. आगरा में आज सुबह जीवनी मंडी स्थित मंदिर में भगवान खाटू श्याम के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। नए साल के पहले दिन खाटू श्याम का आशीर्वाद लेने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर परिसर भीड़ से खचाखच भरा है। यमुना किनारा मार्ग श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम है। मंदिर परिसर में सुबह पहले लाइन लगाकर दर्शन-पूजन कराने के प्रयास किए गए, लेकिन बेशुमार भीड़ के चलते यह नियम टूट गया और भीड़ के रूप में लोग मंदिर में प्रवेश करने लगे। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यमुना किनारा मार्ग जाम हो गया। जीवनी मंडी, बेलनगंज और वाटरवर्क्स की तरह आने वाले वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास करने में जुटी थी। हालांकि पास में जीवनी मंडी पुलिस चौकी है, लेकिन भीड़ में पुलिस भी हैरान दिखी। दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि इतनी भीड़ उमड़ेगी। नववर्ष पर खाटू श्याम मंदिर में श्रीश्याम सेवक परिवार द्वारा छप्पन भोग व फूल बंगले का किया गया। मेवाओं की 101 मालाओं से हुआ खाटू नरेश का अलौकिक श्रृंगार किया गया। नए साल में खाटू नरेश के दर्शन को प्रातः मंगला आरती के समय से ही श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गईं। हर तरफ खाटू नरेश के जयकारे गुंजायमान थे। सतरंगी फूलों का बंगला और मेवों की मालाओं से श्रृंगारित श्याम बाबा के दर्शन कर हर भक्त भक्ति के रंग में डूबे नजर आए। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, अरुण मित्तल, विपिन बंसल, विकास गोयल, अनूप गोयल आकाश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, रजत अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, गौरव बंसल, संदीप मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |