Download App Now Register Now

पूर्व मंत्री राजेश मूणत अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के साइंस कॉलेज ग्राउंड में चौपाटी के विरोध में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ यहां अनिश्चितकालीन धरना दे दिया है। बीजेपी समेत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यहां चौपाटी बनाने का लगातार कड़ा विरोध कर रहे हैं। इसके बाद मामला रायपुर कोर्ट पहुंच गया है। राजेश मूणत का आरोप है कि यह पूरा क्षेत्र एजुकेशन हब है। रायपुर के मास्टर प्लान के नियमों के खिलाफ यहां चौपाटी निर्माण किया गया है, जो अवैध है। जीई रोड साइंस कॉलेज मैदान पर नगर निगम रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चौपाटी का निर्माण कर रही है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आरोप लगाया कि है कि ऐसा करने से देर रात तक यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहेगा। जिसके कारण यूनिवर्सिटी के आसपास हमेशा विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यहां पर कई कॉलेज और विश्वविद्यालय समेत लाइब्रेरी भी है। यहां पढ़ने के लिए शांत माहौल रहना चाहिए, जो चौपाटी के कारण बिगड़ जाएगा। वहीं नशा कारोबार, लूटपाट और छेड़खानी जैसे अपराधों में भारी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस चौपाटी के विरोध में अगर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक भी जाना पड़ा, तो हम जरूर जाएंगे। बीते महीने इसी चौपाटी के विरोध में BJYM के प्रदेश मंत्री और रविशंकर विवि के पूर्व अध्यक्ष प्रखर मिश्रा ने स्मार्ट सिटी प्रमुख और नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि स्मार्ट सिटी और निगम के इस निर्णय से शहर के हजारों पढ़ने वाले स्टूडेंट्स प्रभावित होंगे। उन्होंने रविशंकर यूनिवर्सिटी के कुलपति से भी इस संबंध में विस्तार से चर्चा की थी। स्मार्ट सिटी को लेकर उचित निर्णय नहीं लेने पर युवाओं के हित में यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्षों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। इस दौरान युवानेता प्रखर मिश्रा ने कहा कि यहां जब नशे का कारोबार बढ़ेगा, तो उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा? यहां दूरदराज क्षेत्रों से ग्रामीण बच्चे पढ़ने आते हैं, वे भी इस माहौल से बुरी तरह प्रभावित होंगे। बीते महीने इसी के विरोध में राजेश मूणत और भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन और विरोध भी हुआ था। जिसके बाद मांग पूरी नहीं होने पर जनवरी महीने से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |