Download App Now Register Now

बरेली 3 बाइकों पर 14 युवक

बरेली. UP के बरेली में नैनीताल हाईवे पर स्टंट का वीडियो सामने आया है। जहां 3 बाइक पर 14 लड़के सवार हैं। इनमें एक बाइक पर 6 लड़के स्टंट करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बहेड़ी सीओ और थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। दरअसल, 2 अलग-अलग वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। एक वीडियो 45 सेकेंड का है, जबकि दूसरा वीडियो एक मिनट 21 सेकेंड का है। पहले वीडियो में बाइक सवार ये युवक स्टंट करते हुए गन्ने के ट्रैक्टर का ओवरटेक करते हैं। फिर पूरी सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाते दिखते हैं। वीडियो कार सवार लोगों द्वारा बनाया गया है। कार सवार द्वारा यह वीडियो बनाते हुए युवकों से पूछा भी जा रहा है कि भाई कहां नैनीताल घूमने जा रहे हैं, जैसे ही युवकों को पता चला की मोबाइल से हमारी वीडियो बनाई जा रही है। उसके बाद बाइक सवार युवकों की आवाज आती है कि मस्ती में जा रहे हैं, लेकिन वीडियो मत बनाना। लेकिन बाइकों पर हुड़दंग कम नहीं किया। 6 युवक बाइक पर, जबकि न तो हेलमेट है। जान जोखिम में डालकर खुद ही नहीं दूसरे वाहनों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकते हैं। एसपी ट्रैफिक बरेली राम मोहन सिंह का कहना है कि वीडियो बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र की है। यह सीओ बहेड़ी का सर्किल है। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। पुलिस बाइकों के नंबर के आधार पर कार्रवाई कर रही है। ऐसा बताया गया है कि ये स्टंट करीब 20 किमी तक किया गया है। ये सभी लड़के भोजीपुरा और उसके आस-पास के गांव के रहने वाले हैं। दरअसल, 2 अलग-अलग वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। एक वीडियो 45 सेकेंड का है, जबकि दूसरा वीडियो एक मिनट 21 सेकेंड का है। पहले वीडियो में बाइक सवार ये युवक स्टंट करते हुए गन्ने के ट्रैक्टर का ओवरटेक करते हैं। फिर पूरी सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाते दिखते हैं। वीडियो कार सवार लोगों द्वारा बनाया गया है। कार सवार द्वारा यह वीडियो बनाते हुए युवकों से पूछा भी जा रहा है कि भाई कहां नैनीताल घूमने जा रहे हैं, जैसे ही युवकों को पता चला की मोबाइल से हमारी वीडियो बनाई जा रही है। उसके बाद बाइक सवार युवकों की आवाज आती है कि मस्ती में जा रहे हैं, लेकिन वीडियो मत बनाना। लेकिन बाइकों पर हुड़दंग कम नहीं किया। 6 युवक बाइक पर, जबकि न तो हेलमेट है। जान जोखिम में डालकर खुद ही नहीं दूसरे वाहनों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकते हैं। एसपी ट्रैफिक बरेली राम मोहन सिंह का कहना है कि वीडियो बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र की है। यह सीओ बहेड़ी का सर्किल है। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। पुलिस बाइकों के नंबर के आधार पर कार्रवाई कर रही है। ऐसा बताया गया है कि ये स्टंट करीब 20 किमी तक किया गया है। ये सभी लड़के भोजीपुरा और उसके आस-पास के गांव के रहने वाले हैं। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |