Download App Now Register Now

हरियाणा के गृह मंत्री का राहुल पर पलटवार

अंबाला. हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बिना नाम लिए RSS पर दिए बयान पर पलटवार किया है। गृह मंत्री कहा कि RSS को जानने के लिए राहुल खुद कुछ दिन शाखा में जाए, उन्हें तब पता चलेगा कि RSS क्या है। विज ने कहा कि RSS को जाने बिना उस पर टिप्पणी करना गलत है। राहुल गांधी को RSS की शाखा अटेंड करनी चाहिए और इसके बाद ही वह RSS के बारे में कुछ कहें। जिस बारे में राहुल गांधी कुछ जानते ही नहीं, उसके बारे में उनको ज्ञान बांटने का क्या अधिकार है। RSS के कारण आज यह देश खड़ा है, RSS की वजह से ही यह भारत देश भारत है। RSS के लाखों स्वयं सेवक दूर-दूर एवं आदिवासियों में जाकर देश को एक भारत माता की माला में पिरोने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी कुछ जनता ही नहीं तो उसे टिप्पणी करने का अधिकार भी नहीं है। मंत्री विज ने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा से परेशान है। इसलिए वो किसी भी चीज का आकलन न कर पर रहा है और न ही व्यक्त कर पर रहा है, क्योंकि हर-हर महादेव पूरे देश में हर कंठ से निकलता है अब इस बात से उन्हें क्या तकलीफ है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोहड़ा में RSS का बिना नाम लिए कहा था कि 21वीं सदी के कौरव हाफ पेंट पहनते हैं और शाखा लगाते हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल कि यात्रा को नाम देते हुए कहा कि यह यात्रा नहीं 'फाइव स्टार होटल ऑन व्हील है'। राहुल की यात्रा पर जो अरबों रुपए खर्च हो रहे हैं वो कहां से आ रहे हैं, क्योंकि वे टूरिज्म पर निकले हुए है। राहुल गांधी को कम से कम उन लड़कियों के घर में जाकर भी देखना चाहिए था, उनका घर कैसा है, रहती कहां है सोती कहां हैं, क्योंकि आप तो फाइव स्टार होटल में रहते हो, आपके साथ तो 'पैलेस ऑन व्हील' चल रहा है। 100 से ज्यादा फाइव स्टार होटल जैसी गाड़ियों का काफिला साथ चल रहा है। उन लड़कियों का बहाना बनाकर क्या बताना चाहते है आपने हिंदुस्तान अभी देखा ही कहां है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कहा था कि मध्य प्रदेश कि यात्रा के दौरान 3 लड़कियां उन्हें मिली थी, जिनके कपड़े काफी हद तक फटे हुए थे तभी से उन्होंने केवल टी-शर्ट पहनने का निर्णय लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए बयान कि भाजपा सीता माता को भी राम से अलग कर केवल जय श्रीराम का नारा ही लगाते है। इस पर भी विज ने तंज कसते हुए कहा कि चलो उन्होंने इस बात को तो माना क्योंकि कल तक तो यह कहते थे कि राम काल्पनिक है। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी केस फाइल किया हुआ है। अब वे कम से कम राम को मानने तो लगे। चाहे किसी भी रूप में ही सही, शुक्र है वह बात उनके मुंह में आ ही गई। राहुल गांधी द्वारा अपनी यात्रा के दौरान सड़कों की खस्ता हालतों के लगाए गए आरोपों पर गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी सड़कों पर निकले ही अब है और इन्होंने अपने राज की सड़कें देखी ही नहीं। कांग्रेस पार्टी जिसने 50 से ज्यादा साल इस देश पर राज किया, उन्होंने दिल्ली के बाहर कभी झांका नहीं। नॉर्थ-ईस्ट या कश्मीर में उग्रवाद आया वो भी इसलिए आया, क्योंकि कांग्रेस ने विकास का वहां काम नहीं किया। कोई स्कूल-कॉलेज अन्य विकास नहीं किए। इन्होंने कभी देश का विकास नहीं किया और अब सारा विकास भाजपा सरकार कर रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |