Download App Now Register Now

जबलपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी आग

जबलपुर. जबलपुर के अधारताल क्षेत्र स्थित पेंट कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची। आग में झुलसे दो कर्मचारियों को एंबुलेंस की सहायता से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक अधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात एक पेंट फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में संजीव गुप्ता की पेंट फैक्ट्री है। रात में फैक्ट्री में दो कर्मचारी काम कर रहे थे। चौकीदार शिवनारायण बाहर बैठा हुआ था। इतने में अचानक आग भड़क उठी। आग ने दोनों कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से केदारनाथ राय और राजाराम गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों कर्मचारियों को एम्बुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही नगर निगम मुख्यालय, आईएसबीटी और रांझी से एक-एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। फिलहाल आग से झुलसे केदारनाथ राय की हालत गंभीर बनी हुई है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |