Download App Now Register Now

रबड रिंग की फैक्ट्री में भीषण आग

जयपुर. जयपुर में रबर रिंग बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की विकराल लपटों के बीच फैक्ट्री में मौजूद 4 मजदूर फंस गए। आग को देखकर जान बचाने के लिए मजदूरों ने फैक्ट्री की छत से नीचे छलांग लगा दी। छत से कूदने से तीन मजदूर घायल हो गए। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस और फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची। तीन दमकलों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायल तीनों मजदूरों को कांवटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विश्वकर्मा रोड नम्बर 14 पर विद्याधर नगर जयपुर निवासी आशीष माणक बोहरा की श्री कृष्णा इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में प्लास्टिक पाईप की पैकिंग करने का काम किया जाता है। रात को मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक साढ़े 5बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से उठने लगी। यह देख फैक्ट्री में काम करने वाले चार मजदूर जान बचाने के लिए छत से नीचे कूद गए। छत से नीचे कूदने से मजदूर के घुटनों में गंभीर चोट आई है। सूचना पर सीआई वीकेआई रमेश सैनी मौके पर पहुंचे और घायलों को एबुलेंस की मदद से कांवटिया अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। फायर अधिकारी राजेन्द्र ने बताया कि विश्वकर्मा में प्लास्टिक पाइप की पैकिंग करने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर दो दमकलों को भिजवाया गया। दो दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्लास्टिक के पाइप होने की वजह से आग की लपटें इतनी तेजी से उठ रही थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |