Download App Now Register Now

जयपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बरसाईं गोलियां

जयपुर. घटना के करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं, फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रितिक बॉक्सर ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि - सबका नंबर आएगा। मामला जवाहर थाना के जी क्लब का है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने क्लब में बाहर से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज आते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने करीब 17 राउंड फायरिंग की है। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले क्लब की रेकी की थी। इसके कुछ देर बाद वे फायरिंग करने के लिए बाइक पर आए थे। करीब चार-पांच मिनट तक वे गोली चलाते रहे। यह पूरी घटना क्लब के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जी क्लब पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रितिक बॉक्सर ने ली है। रविवार सुबह बॉक्सर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि राम-राम जयपुर। यह जी क्लब जयपुर पर जो फायरिंग हुई है यह मैंने ऋतिक बॉक्सर, अनमोल विश्नोई ( लॉरेंस बिश्नोई गैंग) ने करवाई है। याद रहे सबका नंबर आएगा रितिक के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक फायरिंग करने वाले किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जयपुर शहर में संभवत: पहली बार इस तरह की फायरिंग की गई है। इन की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई, लेकिन अभी तक इन का कोई सुराग नहीं लगा। जी क्लब के सिक्योरिटी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया- बदमाश जिस समय फायरिंग कर रहे थे। वह मौके पर मौजूद थे। बदमाश एक कागज परिसर में फेंककर गए। साथ में बोले- अगर 1 करोड़ रुपए नहीं दिए तो आगे इससे भी बड़ी घटना हो सकती है। जवाहर सर्किल सी आई सुरेंद्र सैनी ने बताया- घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस टीम को भेज दिया है। वहीं, पूरे शहर में इस श्रेणी की नाकेबंदी लगाई गई थी, हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार का कोई बदमाश गिरफ्तार नहीं हुआ है। कुछ बदमाशों ने सोशल मीडिया पर खुद के द्वारा अपराध कार्य करने की जानकारी दी है। जांच में सामने आया कि ऋतिक बॉक्सर मात्र 20 साल का है। जो हनुमानगढ़ का रहने वाला है। ऋतिक के खिलाफ 8 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ऋतिक के खिलाफ वर्ष 2019 में सबसे पहले मुकदमा जवाहर सर्किल थाने में ही दर्ज हुआ था। इसके बाद ऋतिक के खिलाफ शिप्रा पथ, श्री गंगानगर सदर, रायसिंह नगर, हरियाणा, हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में मामले दर्ज हैं। खुद को लॉरेंस का गुर्गा बताता है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |