Download App Now Register Now

रिटायर्ड फौजी सहित लॉरेंस के 6 गुर्गे दबोचे

जयपुर . जोधपुर में दिनदहाड़े सरपंच समेत 5 लोगों की हत्या करने की योजना थी। जमीन विवाद और झूठे मुकदमे से परेशान बदमाश बदला लेना चाहता था। प्लान बनाने वाला रिटायर्ड फौजी हिस्ट्रीशीटर उम्मेद सिंह है, जो लॉरेंस गैंग से जुड़ गया है।

जोधपुर पुलिस को इसकी भनक लग गई और तीन अलग-अलग इलाकों (मंडौर, माता का थान और सूरसागर) से 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें अमित पारीक, ईश्वर सिंह, ईश्वर सोलंकी, उम्मेद सिंह, रावल सिंह और आयुष पंडित शामिल हैं। इन बदमाशों से 6 पिस्तौल, 13 मैग्जीन और 127 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

मामला जोधपुर कमिश्नरेट ईस्ट का है। इन सभी बदमाशों की गिरफ्तारी बुधवार सुबह 10:30 बजे दिखाई गई है। मंगलवार आधी रात से इन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन 'सनराइज' चलाया गया था।

ये था पूरा मामला
कमिश्नर रवि कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी उम्मेद सिंह आठ साल तक फौज में काम कर चुका है। इसका कॉन्टैक्ट लॉरेंस से है। जोधपुर से करीब 20 किमी दूर चोखा गांव के सरपंच चुन्नीलाल टांक से उम्मेद सिंह का विवाद चल रहा था। बकाया पैसे के लेन-देन और जमीन विवाद इसकी वजह है। पूछताछ में ये भी सामने आया कि चुन्नीलाल टांक ने उम्मेद सिंह के खिलाफ पॉक्सो का भी मामला दर्ज करवाया था।

दोनों के इस विवाद में चुन्नीलाल के साथ ही चन्द्रवीर सिंह, खिरजा (जोधपुर) निवासी शंकर सिंह व उगम सिंह और देहरिया (जोधपुर) निवासी भैरू सिंह से भी दुश्मनी थी। इसी को लेकर वह चुन्नीलाल के बाद इनकी हत्या करना चाह रहे थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |