Download App Now Register Now

मनचलों से परेशान होकर युवती ने किया सुसाइड

जयपुर . जयपुर में निजी कॉलेज में एक छात्रा को मनचलों ने इतना परेशान किया तो उसने घर पर सुसाइड कर लिया। घटना सांगानेर सदर थाना इलाके की है। छात्रा ने 12 दिसम्बर 2022 को सुसाइड किया। अब मृतका के पिता की ओर से दो युवकों के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

पीड़िता के पिता ने बताया- उसकी बेटी की मौत के बाद दो अन्य बेटियों ने उसे बताया कि बेटी को दो युवक परेशान करते थे। ये युवक दिन में सैकड़ों बार फोन कर के उसे परेशान किया करते थे। छात्रा को ये युवक घर और कॉलेज के बाहर भी परेशान कर रहे थे। बदमाश युवकों से परेशान होकर युवती ने सुसाइड का फैसला लिया। पीड़िता की मौत के बाद जब पिता को सब पता चला तो ‌वह सांगानेर सदर थाने पहुंचे। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित जब सीनियर पुलिस ऑफिसर के पास गया तो सांगानेर सदर थाना पुलिस ने सूरज और निखिल के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

सांगानेर सदर थाना पुलिस ने बताया- वाटिका रोड पर रहने वाली युवती बीए की छात्रा थी। कुछ दिन पहले वह अपनी बीए की मार्कशीट लेने के लिए कॉलेज गई थी। वहां पर उसकी चचेरी बहन और एक सहेली और थी। तीनों कॉलेज के बाहर कॉफी पी रही थी, इस दौरान सूरज और निखिल नाम के दो युवक आए। उन्होंने जबरदस्ती की, गाली गलौच की और अपहरण कर ले जाने की कोशिश की। उस समय तो युवती और उसकी बहन जैसे तैसे घर आ गए। घर आने के बाद युवती ने जहर खा लिया।

पिता ने पुलिस को बताया- दोनों आरोपी बेटी का रेप करना चाहते थे, उसे बदनाम करते थे। उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। रोज सेंकड़ों फोन करते थे। मिलने का दबाव बनाते थे। बेटी की मौत के बाद उसकी सहेली और चचेरी बहन ने इस बारे में पिता को जानकारी दी तो पिता परेशान हो गए। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी तलाश रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |