Download App Now Register Now

जयपुर में कार सवार मनचलों ने की युवती से छेड़छाड़

जयपुर में कार सवार मनचलों के एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भाई के दोस्त के विरोध करने पर मनचलों ने उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल छीनकर रोड पर फेंक कर तोड़ दिया। शोर मचाने पर लोगों को आते देखकर कार सवार मनचले फरार हो गए। रामनगरिया थाने में पीड़िता ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मनचलों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि जगतपुरा रामनगरिया निवासी 25 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह NRI चौराहा के पास भाई का इंतजार कर रही थी। उसके साथ भाई का दोस्त भी खड़ा था। इसी दौरान एक कार में 6-7 लड़के आए। शराब के नशे में ध्रुत लड़कों ने उसे साथ छेड़छाड़ की। अश्लील इशारे करने साथ चलने की कहने लगे।

भाई के दोस्त के विरोध करने पर आरोपी लड़कों ने उसके साथ मारपीट की। उनके हाथ से मोबाइल छीन कर रोड पर फेंक कर तोड़ दिया। शोर मचाने पर लोगों के आते देखकर गाड़ी में बैठकर सभी बदमाश वहां से भाग निकले। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पीड़िता ने मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर कार सवार मनचलों की तलाश शुरू कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |