Download App Now Register Now

राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने के फैसले ने समूचे विपक्ष को किया एकजुट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भले ही सूरत कोर्ट की ओर से सुनवाई गई दो साल की सजा के चलते लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने का फैसला लिया गया है,  राहुल गांधी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई ने समूचे विपक्ष को एकजुट जरूर कर दिया है। जिसका सभी विपक्षी दलों ने सिर्फ विरोध ही नहीं किया, बल्कि इसे लोकतंत्र पर खतरा बताया है।

जिस तरह से विपक्षी गोल बंदी हो रही है और उससे कांग्रेस पार्टी भीतर ही भीतर उत्साहित भी है। फैसले के बाद जिन प्रमुख विपक्षी दलों की ओर से सबसे तीखी प्रतिक्रिया आयी है, वह तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी है। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत में विपक्षी दलों के नेता निशाने पर है। आपराधिक रिकॉर्ड वाले भाजपा नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है, तो विपक्षी नेताओं को भाषण देने पर बर्खास्त किया जा रहा है। आज लोकतंत्र एक नए निम्न स्तर पर पहुंच गया है।'इसके साथ ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाने की यह कोशिश है। यह कदम गंभीर चिंता का विषय है।

 


कांग्रेस से दूरी बनाकर चल रही आम आदमी पार्टी भी इस मुद्दे पर मुखर दिखी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राहुल गांधी के निष्कासन के फैसले को चौंकाने वाला बताया और कहा कि ' देश बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है। पूरे देश को इन्होंने डरा कर रखा हुआ है। 130 करोड़ लोगों को इनकी अहंकारी सत्ता के खिलाफ एकत्र होना होगा।'

सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा यह जानबूझकर असली मुद्दे से जैसे महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाना चाहते हैं। आज कांग्रेस के नेता के साथ जो हुआ, वह समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ पहले हो चुका है। इसके साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने कहा कि 'न्यू इंडिया में अमृतकाल केवल भाजपा के लिए है, बाकी के लिए आपातकाल है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार से राजनीतिक मतभेद बदले की लड़ाई है।' डीएमके नेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि केंद्र की सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। यह निंदनीय है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने राहुल गांधी से बात की थी। राहुल उनके भाई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |