Download App Now Register Now

बीजेपी-शिवसेना की सावरकर गौरव यात्रा, भगवामय हुआ ठाणे

ठाणे (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को लेकर जनता सड़कों पर नजर आ रही है। रविवार को वीर सावरकर के सम्मान में महाराष्ट्र के ठाणे में सावरकर गौरव यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत भाजपा शिवसेना के तमाम दिग्गज नेता प्रमुखता से शामिल हुए। जुलूस में बड़े पैमाने पर भाजपा शिवसेना कार्यकर्ताओं के अलावा बड़े पैमाने पर स्थानीय लोग भी शामिल हुए। 


जुलूस के लिए भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नारों से ठाणे की गलियां गूंज उठी। रोड शो में हर तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा था। इस दौरान लोगों ने "Savarkar के सम्मान में BJP शिवसेना मैदान में" नारे लगा रहे थे। नारों में अंग्रेजों से संघर्ष में सावरकर के महान योगदान को भी याद किया गया। वीर सावरकर के सम्मान में आज पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी भी संभाजीनगर में सभा और जुलूस निकाल रही है। 

वीर सावरकर के मुद्दे पर कांग्रेस अलग थलग पड़ गई है और महाराष्ट्र में उसके सहयोगी ही कन्नी काटते नजर आ रहे हैं। सावरकर के असम्मान को लेकर उद्धव ठाकरे ने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी और कांग्रेस से दूरी बना ली है।  

 

 


बताते चलें कि "सावरकर" पर हाल के दिनों में राहुल गांधी समेत कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने निशान साधा था। आजादी की लड़ाई में सावरकर के संघर्ष और बलिदान का कांग्रेस के नेता खिल्ली उड़ाते रहते हैं। यात्रा से एक दिन पहले कांग्रेस के सहयोगी नेता शरद पंवार ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सावरकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पवार ने सावरकर को प्रगतिशील मूल्यों वाला देशभक्त और राष्ट्रवादी करार दिया था।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |