Download App Now Register Now

भाजपा अंग्रेजों के पैटर्न पर चल रही है, कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी  तो भाजपा से क्या डरेगी ? भाजपा के खिलाफ बोलने वालों पर हो रहे केस दर्ज- मुरारी लाल मीणा

दौसा(राजस्थान)

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस के द्वारा पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसको लेकर सोमवार को दौसा जिला मुख्यालय पर कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ के नेतृत्व में  डाक बंगले में प्रेस वार्ता की गई और जमकर भाजपा को घेरा गया। 

मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि भाजपा के द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता षडयंत्र पूर्वक समाप्त कराया गया है। सभी नियमों कानूनों को ताक में रखकर भाजपा ने राहुल गाँधी की सदस्यता समाप्त की है यही लोकतंत्र की हत्या है लेकिन जो कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी है वह भाजपा से क्या डरेगी। भाजपा पूर्णता अंग्रेजी के पैटर्न पर चल रही है भाजपा के खिलाफ बोलने वालों पर ईडी , सीबीआई के द्वारा गलत तरीके से केस दर्ज किए जा रहे हैं भाजपा देश के संविधान को कमजोर करना चाहती है जिन्होंने 52 साल तक अपने कार्यालय पर कभी तिरंगा नहीं फहराया कभी आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी वह आज राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं। परंतु कांग्रेस इन से डरने वाली  नहीं है गांधीवादी तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा  और 1 दिन भाजपा को अपने मुंह की खानी पड़ेगी जनता सब देख रही है जिस दिन जनता चाहेगी भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

 

 

भाजपा ने झूठ बोलकर  सत्ता हासिल की है। भाजपा झूठ को सच करने में माहिर है राहुल गांधी ने अदानी और अंबानी के खिलाफ मोर्चा खोला  है उन्होंने कहा था कि क्या सारे मोदी एक जैसे हैं उसे तोड़ मरोड़ कर झूठे प्रचार कर भाजपा ने षड्यंत्र तरीके से उनकी सदस्यता समाप्त की है परंतु इन सब से डरने वाले नहीं है और गांधीवादी तरीके से विरोध जारी रखेगी इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़  ने मीडिया से मुखातिब होते  भाजपा को जमकर घेरा और कहा देश में महंगाई इतनी हो रही है फिर भी जनता की ओर भाजपा ध्यान नहीं दे रही है भाजपा के एकमात्र उद्देश्य ऊंचे घराने अंबानी को लाभ पहुंचाना है लेकिन ये कांग्रेस  बर्दाश्त नहीं करेगी और लगातार विरोध करेगी और साथ ही राहुल गांधी की सदस्य्ता निरस्त मामले का जमकर विरोध करती रहेगी।  इस अवसर पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता घनश्याम शर्मा , मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना , मुकेश राणा सहित कई  कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |