Download App Now Register Now

44 साल की हुई BJP, पीएम मोदी के संबोधन से शुरू हुआ कार्यक्रम का सिलसिला, कार्यकर्ताओं में दिख रहा उल्लास

भारतीय जनता पार्टी के 43 साल का राजनीतिक सफर आज पूरा हो गया है। ऐसे में पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस देशभर में हर्षोल्लास के साथ मना रही है। साल 1980 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हुई थी। स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हो रहा है, जबकि राजस्थान प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम राजधानी जयपुर में हो रहे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रमों के सिलसिले की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से हुई। पीएम मोदी ने देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को आज के ख़ास दिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भाजपा के गठन से लेकर अब तक के कार्यकाल के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

 

 

 

कार्यकर्ताओं को दिए अपने संबोधित में उन्होंने प्रमुख नेताओं का नाम लेकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं किया और संघर्ष के दिनों को भी याद किया। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर पेपर लीक  को लेकर जमकर हमला बोला है। राठौड़ ने कहा कि इस कमजोर सरकार में पेपर लीक होना एक परिपाटी बन गया है। पहले 18 महीनों में 16 पेपर लीक हो चुके हैं वहीं पर नौजवानों, युवाओं ने 400 करोड रुपए सरकार को परीक्षा शुल्क दिया  है। राठौर ने आगे कहा कि सदन में वर्तमान सरकार एंटी चीटिंग बिल लाकर भी इसे नहीं रोक पा रही है सदन में हमने भी इस बिल का समर्थन किया था सरकार की चूज एंड पिक की नीति पेपर लीक माफियाओं को बढ़ावा दे रही है राठौर ने आगे कहा कि गहलोत सरकार अपनी कमजोरी छुपाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सरकार को पेपर सरगनाओं, माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |