Download App Now Register Now

उदयपुर में धारा 144 लगने के मामले पर शुरू हुई राजनीति, उपनेता प्रतिपक्ष पूनियां ने इसे बताया धार्मिक आस्था पर सीधा हमला

जयपुर: उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा- राजस्थान की सरकार का एक बार फिर से एक तुगलकी फरमान आया है और तुष्टीकरण का चेहरा फिर से उजागर हुआ है। उदयपुर के कलेक्टर ने 5 अप्रैल से दो महीने के लिए 144 थोपी है और साथ ही कहा है कि किसी भी तरह धार्मिक प्रतीक चिन्ह, झण्डे सार्वजनिक या निजी स्थानों पर नहीं लगाए जा सकेंगे। ये तुष्टीकरण का वो नमूना है, जब कानून की विफलता के लिए इस तरह के रास्ते गढ़े जाते हैं।

  
हनुमान जयंती से पहले आदेश निकालना धार्मिक आस्था पर सीधा हमला
 
पूनिया बोले- मुझे लगता है कि लगातार एक के बाद एक राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी। जिसकी दोषी खुद कांग्रेस पार्टी की सरकार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गृहमंत्री के रूप में उनकी विफलता रही। लगातार राजस्थान जिस तरह अपराधों की राजधानी बना, कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई। लेकिन आस्था पर हमले करना शायद कांग्रेस पार्टी की सरकार के लिए मखौल हो गया है। हनुमान जयंती से एक दिन पहले इस तरह के आदेश निकालना, उदयपुर ही नहीं पूरे राजस्थान के तमाम लोगों की धार्मिक आस्था पर सीधा-सीधा हमला है। इसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। मुझे लगता है तुष्टीकरण कांग्रेस की फितरत बन चुकी है।


बागेश्वर धाम की धर्मसभा के बाद निषेधाज्ञा,विशेष तौर पर ये आदेश भगवा ध्वजों के लिए - गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया है। शेखावत ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर लिखा है कि '' अब उदयपुर में धार्मिक ध्वज लगाने के लिए प्रशासन से आज्ञा लेनी होगी। क्रोनोलॉजी समझिए कि बागेश्वर धाम की धर्मसभा के बाद यह निषेधाज्ञा जारी हुई है!  यानी विशेष तौर पर यह आदेश भगवा ध्वजों के लिए है। हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी है। ये भगवा ध्वजा के विरोधी हैं। ''

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |