Download App Now Register Now

बाड़मेर में विवाहिता से दुष्कर्म के बाद थिनर डाल लगाई आग, इलाज के दौरान महिला की मौत

जयपुर: ढाणी में घुसकर युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और थिनर डालकर जला दिया। पीड़िता को गंभीर हालात में जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ढाणी में एक विवाहिता को अकेला पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर थिनर डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

गंभीर हालत में बालोतरा से जोधपुर किया था रैफर।
इधर, गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को बालोतरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है। पचपदरा डीएसपी भी विवाहिता के बयान लेने के लिए एंबुलेंस के साथ जोधपुर गए। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता कमर से ऊपर का शरीर बुरी तरह से जल चुका था इस कारण वो बोलने की स्थिति में नहीं थी। परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता की जोधपुर में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

आरोपी शकुर पुत्र कालू खान बांगड़ी गिरफ्तार।
पचपदरा डीएसपी मदनलाल मीणा के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। वहीं, आरोपी शकुर पुत्र कालू खान बांगड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या से लोगों में आक्रोश है। वहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ट्वीट कर सरकार घेरा और लिखा कि लचर कानून व्यवस्था के कारण अपरधियों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है।
 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |