Download App Now Register Now

कांग्रेस का विधायकों के साथ वन टू वन संवाद शुरू

(संदीप अग्रवाल)  राजस्थान सरकार के कामकाज की जमीनी हकीकत को जानने के लिए विधायकों के साथ वन टू वन संवाद शुरू हो चुका है। पार्टी के वॉर रूम में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा  बैठक ले रहे है। बैठक में पहुंचे विधायक प्रशांत बेरवा ने कहा कि सरकार रिपीट करने की हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जनता को जन कल्याण योजनाओं की सौगात दी है। राजस्थान में एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी की परिपाटी रही है। लेकिन इस बार इस परिपाटी को हम समाप्त करेंगे, हम वापस सत्ता में आएंगे। आलाकमान ने जो वन 2 वन विधायकों से चर्चा करने का निर्णय लिया है। यह बहुत अच्छा है।

 

 


जिस विधायक ने अच्छा काम नहीं किया और भ्रष्टाचार किया उसका टिकट काट देना चाहिए। अगर मैंने भी अच्छा काम नहीं किया तो मेरा भी टिकट काट देना चाहिए। जिसने अच्छा काम नहीं किया उसकी भी मॉनिटरिंग होनी चाहिए। और जिस ने अच्छा काम किया उसकी भी मॉनिटरिंग होनी चाहिए। सचिन पायलट के अनशन को लेकर बेरवा ने कहा कि सचिन पायलट ने गांधीवादी तरीके से अनशन किया ​है। पार्टी में सबको अपनी बात रखने का अधिकार।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |